Notices: New Circular for Diwali_and 14th November_28.10.2026 | New Circular for Winter_Timing_28.10.2026 | New "JagoGrahakJago Quiz 2026" | Circular for Durga Puja_15.10.2026 | Circular for Gandhi & Shastri Jayanti_01.10.2026 | Circular for Karam Puja_21.09.2026 | Circular for Vishwakarma Puja_15.09.2026 | Circular for Parents_12.09.2026 | Circular for Parents_03.09.2026 | Circular for Parents_27.08.2026

Picture Details

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल l बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। दिल्ली पब्लिक स्कूल आसनसोल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना - सभा का आयोजन किया गया , जिसमें छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए , उन्होंने कहा - हिंदी हमारी राजभाषा ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत ईश-वंदना से हुई । तत्पश्चात कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने जोशीली कविताएँ प्रस्तुत की l हिन्दी भाषा में मुहावरेदार भाषा का अपना ही महत्त्व होता है , इसी का एक नमूना प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने हिन्दी मुहावरों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की l प्रधानाचार्या सुश्री विनीता श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी विरासत है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करना चाहिए , इसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा जब हम हिन्दी बोलते हैं तो हम अपनी मिट्टी , इतिहास और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । यह दिन सभी के लिए प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा। ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Gallery